- Hindi News
- न्यायालय प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी को मिले प्राथमिकता
न्यायालय प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी को मिले प्राथमिकता
नारनौल. हिन्दीदिवस पर कार्यक्रम साहित्य परिषद पर आयोजित किया गया।
यादव धर्मशाला में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बैठक
भास्करन्यूज | नारनौल
हिन्दीदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला महेंद्रगढ़ यादव भवन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह कालिया प्राचार्य डीके रावत थे। अध्यक्षता परिषद के संरक्षक आनंद जोशी ने की। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा का राष्ट्रीय एकता में महत्व विषय पर संगोष्ठी काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के गणमान्य साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। विचार संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रमेश चंद शर्मा ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी मातृभाषा के साथ-साथ देश के अधिकांश भागों में बोले जानी वाली भाषा है जिसका सम्मान आवश्यक है। उन्होंने सरकारी कामकाज, न्यायालय प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी भाषा को प्राथमिकता दी जाने की अपील की।