निवाजनगर में रामलीला का मंचन आज से
निवाजनगर में रामलीला का मंचन आज से
नारनौल|श्री दुर्गारामलीला सेवा समिति की ओर से गांव निवाजनगर के दुर्गा मंदिर में रामलीला का मंचन 23 सितम्बर की रात आरंभ होगा। इसका शुभारंभ नेत्रहीन विद्यालय के प्राचार्य पीके चौधरी करेंगे। समिति के प्रधान डा. जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दिन नारद मोह की लीला रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा। नारद के रोल में ईश्वरसिंह, रावण का किरदार डा. राधेश्याम और वेदवती सोनू स्वामी बनेंगे। इस शुभारंभ पर उपप्रधान ईश्वरसिंह, सचिव मदनलाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र जेई, प्रवीण कुमार, शशिकांत विनोद वर्मा मौजूद रहेंगे।