पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर सिस्टम ठप मायूस लौटे उपभोक्ता

कम्प्यूटर सिस्टम ठप मायूस लौटे उपभोक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतपावर हाउस, नारनौल में चल रहे बिजली बिलिंग कार्यालय की लचर व्यवस्थाओं के चलते सोमवार को अपने बिल जमा करवाने आए उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद बिना पैसे जमा करवाए ही वापस लौटना पड़ा। सुबह 9 बजे से खिड़की पर लाइन लगाए खड़े उपभोक्ताओं का आरोप था कि निगम में सबसे ज्यादा अंधेरगर्दी है। जहां उपभोक्ताओं के बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली के बिल जमा कराने की सोमवार को अंतिम तिथि थी, लेकिन यहां कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण उनके बिल जमा नहीं हो पाए।

नहींजमा हो पाए बिल

उपभोक्तापवन कुमार सलामपुरा, सुनील कुमार पुरानी सराय, ग्यारसीलाल पुरानी सराय, परमेश्वर पीरआगा, गजानंद पीरआगा, मनोज पीरआगा, दीपक संघी काबिला संघीवाड़ा, मनोज माली टिब्बा आदि ने बताया कि सोमवार को बिजली के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। इसके चलते वे अपने सब काम छोड़ कर सुबह ही बिल जमा करवाने यहां आए थे, लेकिन दोपहर बाद भी उनके बिल जमा नहीं हो पाए हैं। बार-बार पूछने पर बिल जमा करवाने वाली खिड़की पर बैठे कर्मचारियों का एक ही जवाब है कि कंप्यूटर सिस्टम खराब है। इसलिए बिल जमा करने में समय लगेगा। इस प्रकार बिजली बिल कार्यालय की लचर व्यवस्थाओं के चलते उपभोक्ताओं को 4-5 घंटे लाइन में लगे रहने के बाद बिना बिल जमा करवाए ही वापस लौटना पड़ा।

सेक्टर निवासी सुनील संघी, काठ मंडी निवासी अशोक कुमार, संघीवाड़ा निवासी राकेश कुमार, हुडा सेक्टर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वे अपने अस्थाई मीटरों को नियमित करवाने के लिए 10-15 दिनों से रोज बिजली कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। दिन भर अधिकारियों का इंतजार करने के बाद उनका काम करना तो दूर की बात है, उन्हें अधिकारियों से सही जबाव तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारी अपने रवैये में सुधार कर समय पर लोगों के काम निपटाएं, अन्यथा जनता की नाराजगी भारी पड़ेगी।

नारनेोल . बिजलीनिगम कार्यालय पर लाइन में लगे बिल भरने आए उपभोक्ता।(नीचे) निगम कार्यालय में बंद पड़ा कंप्यूटर।