पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण वेदवती संवाद की लीला का मंचन

रावण-वेदवती संवाद की लीला का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीधार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा के रंगमंच पर रविवार रात्रि से धार्मिक रामलीला शुरू हो गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंजना अग्रवाल, भूगर्भ वैज्ञानिक वासुदेव यादव कृष्णा आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने रामायण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी अपने विचार व्यक्त किए। रामलीला के प्रथम दिन श्रवण कुमार, रावण-वेदवती संवाद की लीला का मंचन किया। मंच संचालन संजय गर्ग ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एमआर मक्कड़ डा. चन्द्रकांता मक्कड़ ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण हरित, सचिव जगदीश भारद्वाज, रामलीला के प्रधान शंभु दयाल गर्ग, मीरा बहन, विष्णु शर्मा तथा कांशीराम सहित काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे।

नईमंडी में भी हुई रामलीला

नारायणसेवा समिति के तत्वावधान में श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, नई मंडी के रंगमंच पर सोमवार से धार्मिक रामलीला शुरू हो गई। इस अवसर पर सुबह 9 बजे पंडित समीर शास्त्री की अगुवाई में मुख्य यजमान रीना देवी, अनूप कुमार भाटा ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज निर्मल, संजय वर्मा, भगवान दास सैनी, संतोष सैनी, मुकेश सैनी, महेंद्र सोनी, मोहनलाल, दीपक, मुकेश वर्मा, सुनील कुमार, मदनलाल सोनी, मास्टर रतनलाल कमलेश समेत क्लब के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।

नई मंडी में श्याम बाबा के जागरण में बाबा का गान करती रजनी राजस्थानी।

भागवत कथा करते पंडित नरेन्द्र

रामचरित्र मानस का हुआ अखंड पाठ

नारनौल | रामचरितप्रचार मंडल के तत्वावधान में रविवार रात्रि मोहल्ला खडख़ड़ी में रामचरित्र मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजकों की ओर से भव्य ढंग से सजाया गया भगवान रामचंद्र का दरबार भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण शर्मा ने मुख्य यजमान विजय हल्दिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सियाराम पंसारी ने राज तिलक की हो गई तैयारी, हनुमान पधारो दरबार में, विवेक निर्मल ने छोटी-छोटी गईयां छोटे-छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल, रामानंद शर्मा ने गोविंद भज ले, गोपाल भज ले, रामभक्त गर्ग ने कान्हा बरसाने में जाइयो बुला गई राधा रानी, प्रमोद चौधरी ने प्रीतपाला मेरा लाल लंगोटे वाला, कमल मित्तल ने बजरंग बाला जपू तेरी माला, खेमचंद सोनी