पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महावीर चौक से स्वच्छता अभियान की शुरूआत

महावीर चौक से स्वच्छता अभियान की शुरूआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतस्वच्छता अभियान के तहत आज उपायुक्त अतुल कुमार ने स्थानीय महावीर चौक से सफाई कर्मियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर किया।

उन्होंने कहा कि अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक इस अभियान को पुरजोर से जारी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान को केवल खानापूर्ति समझें बल्कि 2 अक्टूबर तक शहर पूरी तरह से चकाचक होना चाहिए।

डीसी ने सबसे पहले महाबीर चौक से इस अभियान की शुरूआत की। यहां पर काम पहले से ही जारी था। इसके बाद वे आईटीआई गर्ल्स की तरफ पैदल ही निकले। इस दौरान रास्ते में हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए भी उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने महाबीर चौक की अच्छी तरह से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चारों तरफ जाने वाली सड़क की मरम्मत भी अच्छी तरह से करने के निर्देश दिए ताकि गाडिय़ों का आवागमन सही ढंग से रहे।

अतुल कुमार ने आईटीआई के पास लगे चाय के खोखे को तुरंत दूसरे स्थान पर ले जाने के आदेश दिए। गेट के पास किसी भी प्रकार के खोखे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यहां पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले लोगों को भी निर्देश दिए कि वे यहां पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेहड़ी वालों के लिए अलग से बड़ा कूड़ा दान रखवाएं ताकि यहां वे सारा कूड़ा एक ही जगत पर एकत्रित करें। उपायुक्त ने रेहड़ी वालों को हिदायत दी कि कूड़ा सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। सारा कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। इसके बाद उपायुक्त स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचे।

स्वच्छता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला डीसी अतुल कुमार।