पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्य,पंचायत एवं वासो संस्था की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान संचालक एवं राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ भारत निर्माण मुहिम को बल दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाखड़ी,नांगल,नांगतिहाड़ी मे जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब लोटा-बोतल बंद करो - घर मे शौचालयों का प्रबंध करो, क्योंकि घर मे शौचालयों का प्रबंध होगा तो बीमारियों से तो हम बचेंगे ही साथ मे हमारी बहन-बेटियों को खुले मे लघुशंका के लिये नहीं जाना पड़ेगा। जिससे बहन -बेटियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी तथा अपराध पर भी अंकुश लगेगा। इसलिए बहन -बेटियों की सुरक्षा को देखते हुवे हर घर मे शौचालयों का प्रबंध जरूरी है संगठन के जिला अधिकारी मंगतूराम, एबीपीओ विकास यादव एवं संजय यादव ने स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि हर गांव में शौचालयों का होना जरुरी है तथा गांव को स्वच्छ रखना प्रत्येक ग्राम पंचायत का दायित्व बनता है। उन्होंने बताया कि अगर हम सब अपने-अपने घर, गली, मोहल्लों की सफाई रखने लग जाए तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश सफाई व्यवस्था में पूरे विश्व में प्रथम होगा। उन्होंने बताया कि जब हमारे आस-पास का स्वच्छ वातावरण होगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

छात्रों ने स्कूल से की निर्मल भारत की शुरूअात

नगर परिषद द्वारा भारत स्वच्छता अभियान चलाया गया

दताल में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली

नांगल चौधरी | विभागीयनिर्देशानुसार दताल में सरपंच रामकुवार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सफाई की महता से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि गांवों को साफ-सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया है। गंदगी के चलते लोगों को संक्रमित एवं चर्म रोगों का सामना करना पड़ेगा। आम रास्तों में कूड़ा-करकट डालने से वातावरण दूषित होने के अलावा गांव की सुंदरता प्रभावित होगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण होना अनिवार्य है। इसके बाद पंचायत सदस्यों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव प्रशांत दहिया,दाताराम,सतबीर,सांवलराम पूर्व सरपंच, लालाराम,महेंद्रसिंह बाबूलाल मौजूद रहे।