पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा जनता में अटूट विश्वास : नरेन्द्र

परमात्मा जनता में अटूट विश्वास : नरेन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | कांग्रेसपार्टी के उम्मीदवार राव नरेन्द्र सिंह ने सोमवार गांव डोहर खुर्द, डोहर कलां, मोहनपुर, बापड़ोली, खोड़मा, जाखनी, महरमपुर में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा मेरा परमात्मा जनता में पूर्ण अटूट विश्वास है। इन्हीं दो बातों को ध्यान में रखकर मैं जनसेवा में लगा हूं। मुझे पिछली बार आपने विधायक बनाया था उस पांच वर्ष का रिपोर्ट कार्ड मैं साथ लेकर आया हूं। राव नरेन्द्र सिंह ने कहा विरोधी कुछ भी कहें मेरा कार्य व्यवहार आप जनता जनार्दन के बीच है। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह, बस्तीराम यादव, कांग्रेस युवा प्रधान हल्का नारनौल राव यादवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

कांग्रेस प्रत्यासी राव नरेन्द्र जनसभा को संबोधित करते हुए।