गीत वक्तव्य कार्यक्रम कल
नारनौल | पुलबाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर में 14 दिसंबर को सायं 3.30 बजे से 5 बजे तक भजन, गीत तथा वक्तव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नर नारायण सेवा समिति की ओर से किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष परमानंद दीवान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभु भक्ति, देश प्रेम, चरित्र निर्माण तथा नैतिक उत्थान पर बल दिया जाएगा।