पार्ट टाइमकर्मियों का धरना जारी
हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन ने रेगुलराइजेशन की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी डीईओ कार्यालय के गेट पर धरना दिया। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फोगाट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान सिंह यादव, प्रदेश सचिव एवं रेवाड़ी के जिला प्रधान संजय भटसाना, सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह बोयत, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेंद्र कुमार नगरपालिका कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार संगेलिया ने धरनास्थल पर पहुंच कर पार्ट टाइम कर्मचारियों का समर्थन किया तथा जिला शिक्षा अधिकारी से 2003 की सीनियारिटी लिस्ट में शामिल 379 पार्ट टाइम को जल्द से जल्द नियमित करने की मांग की। इस मौके पर पार्ट टाइम कर्मचारियों ने 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री से उनके महेंद्रगढ़ स्थित निवास पर मिलने का निर्णय भी लिया।
पार्टटाइम कर्मचारियों को अकेले समझे डीईओ : सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि डीईओ स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों को अकेले ना समझे तथा उन्हें जल्द से जल्द नियमित कर धरना समाप्त करवाए। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों के साथ कतई अन्याय नहीं होने देगा। डीईओ 2003 की पॉलिसी के तहत 379 कर्मचारियों को नियमित करें। उन्होंने कहा कि यदि डीईओ ने समय रहते उन्हें नियमित नहीं किया, तो पार्ट टाइम कर्मचारियों के साथ मिलकर सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन को और तेज करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।