पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी नारनौल रहा शिमला से ठंडा

दूसरे दिन भी नारनौल रहा शिमला से ठंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछवाहवा चलने से रात के तापमान में गुरुवार को आई गिरावट में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते शुक्रवार को भी नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो प्रदेश में सबसे कम रहा। गुरुवार को भी नारनौल शिमला से ठंडा रहा था। गुरुवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि शिमला का तापमान 3.3 था। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा राजस्थान का चुरु ही रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि गुरुवार की तुलना में यह 0.3 डिग्री अधिक था। गुरुवार को यह 1.7 रिकार्ड किया गया था। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 14 डिग्री तापमान के साथ लेह सबसे ठंडा रहा। लगातार दूसरे दिन भी तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहने के कारण ठंडक का अहसास हुआ। इसके चलते दिन भर धूजणी चढ़ी रही। ठंड से बचने के लिए लोग धूप अलावा तापते नजर आए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में बादलवाई रहेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एमएल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल निकलेंगे और प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हलकी बारिश की संभावना है। बादलवाई के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरतापमान

अंबाला5.8

भिवानी 5.2

चंडीगढ़ 5.7

फरीदाबाद 6.0

गुडगांव 6.0

हिसार 2.9

करनाल 3.8

कुरुक्षेत्र 5.4

नारनौल 2.5

रोहतक 7.1

सिरसा 5.3

ठंड से खुद का बच्चे का बचाव करती महिला।