पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खोए कार्ड का कोई रिकार्ड ही कोई समाधान

खोए कार्ड का कोई रिकार्ड ही कोई समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधारकार्ड बनवाने को लेकर मच रही मारामारी अव्यवस्था का एक प्रमुख कारण ‘प्रशासन के पास कार्यक्रम कंट्रोल’ के बारे में हम कल बता चुके हैं। आज दूसरे मुख्य कारण के बारे में बता रहे हैं। वह है दुबारा कार्ड बनवाना। ऐसे लोगों की संख्या 40 प्रतिशत है। यानि सेंटरों पर हर रोज आने वाले लोगों में 40 प्रतिशत ऐसे लोग होते हैं जिनके आधार नंबर पहले जारी हो चुके हैं। उनकी वजह से दोहरी परेशानी हो रही है। एक तो यह कि वे भीड़ बढ़ा रहे हैं दूसरा यह कि उन पर जो समय खर्च होता है वह जाया जाता है। जबकि ना तो उनके नाम का पैसा कंपनी को मिलता है और ना ही उनका दुबारा आधार नंबर जारी होता है। यानि लोगों की भागदोड़ से लेकर ऑपरेटरों द्वारा किया जाने वाला सब कार्य व्यर्थ जा रहा है। इतने समय भागदौड़ में 40 फ्रेश कंडीडेट्स का कार्य निपटाया जा सकता है। यह सब शासन, प्रशासन, निर्माता कंपनी लोगों की आरंभ की लापरवाही के कारण हो रहा है।

40प्रतिशत लोग रहे दोबारा आधार बनवाने

सबसेज्यादा परेशानी वे लोग पैदा कर रहे हैं जिनके आधार कार्ड या नंबर पहले जारी हो चुके हैं और उनके पास अब कोई दस्तावेज नहीं है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का आधार कार्ड खो गया है और उसके पास अब कोई रिकार्ड नहीं है। जैसे ना तो एक्नॉलेजमेंट स्लिप(रसीद या पंजीकरण नंबर), ना आधार नंबर, ना ही आधार की फोटो कॉपी और ना मोबाइल नंबर और ना ही मेल आईडी। एसआरआर कंपनी के सर्विस प्रोवाइडर अजय भालोठिया का कहना है कि हर रोज आधार बनवाने आने वाले लोगों में ऐसे व्यक्तियों की संख्या 40 प्रतिशत होती है। हम भी उनको संपूर्ण प्रक्रिया से गुजार देते हैं। लेकिन जब हफ्ता दस दिन बाद सर्वर से मैसेज आता है तब पता चलता है कि उन लोगों के आधार नंबर पहले जारी हो चुके हैं। अगर ये लोग पहले बता दें तो समय बर्बाद होने से बच जाए और उनकी जगह 40 और लोगों का काम हो जाए तथा भीड़ से छुटकारा मिल जाए।

दूसरे दिन भी नहीं आए कर्मचारी, लगाया जाम : नारनौलबीडीपीओ कार्यालय में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों के नहीं आने से नाराज लोगों ने शुक्रवार सुबह कार्यालय के सामने सिंघाना रोड पर करीब आधा घंटा जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम तो खुलवा दिया। लेकिन लोगों के आधार कार्ड बनवाने की कोई व्यवस्था नहीं करवा पाए। इससे लोगों को दोपहर तक इंतजार करने के