- Hindi News
- खेलकूद स्पर्धा में लड़कियों ने मचाया धमाल
खेलकूद स्पर्धा में लड़कियों ने मचाया धमाल
खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, नारनौल में लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, दौड़, कबड्डी, बास्केट बॉल, फुटबॉल, शॉटपुट हेमर थ्रो आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में युवाओं के लिए स्वर्णिम भविष्य छुपा है। इसलिए युवा खेलों में अपना करियर बनाकर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इसलिए खिलाड़ियों को हमेशा हार-जीत से दूर रह कर खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एसके झा ने कहा कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना है। शनिवार को लड़कों जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि आज एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केट बॉल, वालीबॉल हैंडबॉल की खेल प्रतियोगिता में वो टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्होंने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त फुटबॉल, कुश्ती, हॉकी, जूडो बॉक्सिंग खेलों में जिला स्तर पर सीधे प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर प्रथम आने वाली खिलाड़ी राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीपीई हंसराज, डा. प्रदीप, मनजीत सिरोहा, संजय कुमार, देवेन्द्र एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नरेश बालोदा हैंडबॉल प्रशिक्षक, संदीप संघी, मनजीत ग्रेवाल, दिनेश शर्मा कुश्ती प्रशिक्षक, अनिल रोहिल्ला, अखिलेश समेत आए कोच उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम
बॉक्सिंग के विजेता
इसअवसर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 42 किलोग्राम भार वर्ग में गांव रिवासा की छात्रा कोमल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी गांव की छात्रा रेणु दूसरे बवाना की नीलम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 48 किलोग्राम भार वर्ग में बाघोत की छात्रा महक ने पहला, रिवासा की रिया ने दूसरा तथा रिव