- Hindi News
- अटल बिहारी के जन्मदिवस पर चलेगा सफाई अभियान
अटल बिहारी के जन्मदिवस पर चलेगा सफाई अभियान
भिवानी-महेंद्रगढ़के सांसद धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार लघु सचिवालय में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए तथा साथ ही इस बात पर जोर हो कि वह परियोजना स्थाई रूप से काम करे। बीआरजीएफ स्कीम की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिले की सभी नगर पालिकाएं अपनी जरूरत के हिसाब से कूड़ा उठाने के वाहनों का प्रपोजल भेजें। सभी नगर पालिकाओं में ऐसे वाहन इस योजना के तहत उपलब्ध कराएंगे। इस काम के लिए भिवानी महेंद्रगढ़ के उपायुक्तों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में केवल वे ही काम बीआरजीएफ से करवाएं जाएं जहां पैसे किसी अन्य योजना से नहीं सकते। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिवस पर सभी सरकारी, गैर सरकारी राजनीतिक दल मिलकर एक विशेष सफाई अभियान चलाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट में सभी खंडों के और गांवों को जोड़ने के निर्देश दिए। फिलहाल इस योजना के तहत 14 गांवों को शामिल किया गया है।
मनरेगा की समीक्षा करे हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से छोटे किसानों को डोल आदि के कामों को जोड़ा जाए साथ ही गांवों में कूड़ा उठाने आदि का काम भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों तरफ तथा नहरों पर उगी कांग्रेस घास को खत्म करने के लिए दोनों विभाग इस योजना से पैसे लगा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी कांग्रेस घास नहीं दिखाई देनी चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। वाटर सैड मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत जिले में पानी को संरक्षित करने के लिए गांवों में पहचान की जाए तथा ज्यादा से ज्यादा पानी को संरक्षित किया जाए। भविष्य में नहरों में पानी के उठान की क्षमता को बढ़ाया जाएगा ताकि अंतिम छोर तक जिले में उपलब्ध पानी का सही उपयोग हो सके।
सांसद ने लैंड रिकार्ड के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसे रेवेन्यू विभाग से निकालकर इस काम को आउटसोर्स पर जल्द शुरू करवाया जाए ताकि तहसील कार्यालयों में लोगों को ज्यादा धक्के खाने पड़ें। इससे सिस्टम में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को बिजली के कनेक्शन