पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बदली, पर नहीं बदला नौकरशाहों का रवैया

सरकार बदली, पर नहीं बदला नौकरशाहों का रवैया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैंनेफौज में रहकर तीन लड़ाइयां लड़ी हैं। देश की सेवा और शत्रु से लड़ने में मुझे कभी कोई दुख-तकलीफ नहीं हुई, जितनी आज अपने मकान का कंप्लीशन सर्टिफिकेट पाने में उठानी पड़ रही है। मैं फौज में रहा हूं। देश के दुश्मनों से लड़ा। आज भ्रष्टाचार से लड़ने में अपने आपको असमर्थ पा रहा हूं। मुझे अपने मकान का कंप्लीशन पाने के लिए 3 हजार रुपए बतौर रिश्वत देने पड़े।

ये वो दर्द भरे उद्गार थे, जो शहर के हुडा सेक्टर-1 में रहने वाले लोग शुक्रवार सुबह कम्यूनिटी हॉल में आयोजित खुले दरबार में व्यक्त कर रहे थे। शहर में हुडा सेक्टर विकसित होने के 13 साल बाद पहले बार वहां रहने वालों की समस्या सुनने के लिए पहली बार हुडा प्रशासक ने दरबार लगाया। सूचना पाकर कम्यूनिटी हॉल पहुंचे लोगों ने इस विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार और कर्मचारी अधिकारियों के रवैये के प्रति खुलकर अपनी भड़ास निकाली।

करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गुड़गांव मंडल की प्रशासक अनीता यादव के अलावा विधायक ओमप्रकाश एडीओ समेत अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार तो बदल गई है, किंतु नौकरशाहों का रवैया नहीं बदला है। हुडा रेजिडेंशियल एसोसिएशन के प्रधान पतराम ने प्रमुख समस्याएं विस्तार से बताई।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उन्हें काफी लोगों ने यहां की समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही यहां जिन अधिकारियों की नियुक्ति की आवश्यकता है, उनको नियुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार बदली है, तो भ्रष्टाचार भी कम हो जाएगा। हुडा प्रशासक अनीता यादव ने सबकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लिखित में दी गई शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उनका कहना था कि वे नारनौल की माटी में ही पली-बढ़ी हैं। इस लिए यहां के लोगों की समस्याओं भावनाओं को बेहतर तरीके से जानती हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि यहां रहने वाले लोगों को महानगरों की तरह सुविधाएं मिले। इसके लिए जितना जरूरी होगा, काम किया जाएगा।

>सेक्टर के कुछ इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से रहता है अंधेरा।

प्रशासक ने ये बताया समाधान

>2 महीने में सीवरेज की समस्या का हो जाएगा ठोस समाधान। एक्सईएन भूप सिंह देखेंगे सीवरेज निर्माण व्यवस्था।

>सड़क के टैंडर इसी महीने की 18 तारीख को हो जाएंगे। अच्छी क्वालिटी की बनवाएंगे सड़क।

>पेयजल टैंक की सफाई करवाई ज