पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछली सरकार के फैसलों पर रोक लगाने पर कर्मचारियों की नाराजगी

पिछली सरकार के फैसलों पर रोक लगाने पर कर्मचारियों की नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा का जिलास्तरीय सम्मेलन

भास्करन्यूज | नारनौल

सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा का जिलास्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को प्रधान महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में तालाब बहादुर सिंह के निकट स्थित वाल्मीकि सभा में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा पिछली सरकार के सभी फैसलों पर रोक लगाने पर नाराजगी जताई।

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फोगाट ने कहा कि नई सरकार से कर्मचारियों को काफी आशाएं थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने नव नियुक्त कर्मचारियों को आज तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए हैं। शिक्षा विभाग में अभी तक चतुर्थ श्रेणी पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित नहीं किया है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पहले भी 76 दिन तक धरना दे चुके हैं और अब फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। नियमित करने के कारण इन कर्मचारियों को 3 महीनों से वेतन भी नहीं मिल पाया है। ऐसा कर सरकार कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ इसका कड़ा विरोध करता है।

प्रदेशसरकार वायदे पूरे करे : फोगाट : सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फोगाट ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व सभी क्षेत्रों का विकास करवाने, बेरोजगारी समाप्त करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, अतिथि अध्यापकों को पक्का करने, महंगाई कम कर लोगों को राहत प्रदान करने तथा कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने का वायदा किया था, लेकिन सरकार के गठन के डेढ़ महीने बाद भी इन वायदों पर कोई अमल नहीं किया गया है। जिला प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजाना तुगलकी फरमान जारी कर लोगों को परेशान कर रही है। कभी आधार कार्ड को जरूरी करती है तो किसी और चीज को। शिक्षा विभाग में अभी तक प्लान का बजट नहीं आया है।

एलटीसी का बजट अभी तक नहीं आया

एलटीसीका बजट अभी तक नहीं आया है। इससे जनता कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई हैं। किसानों को खाद के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे लोगों में सरकार के प्रति असंतोष पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को परेशानी देने वाले फैसले ले। सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह बोयत ने कहा कि सरकार अपने वायदों को पूरा करे। ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी आम जन वि