पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को नींबू के बागों की देखरेख की बताई विधि

किसानों को नींबू के बागों की देखरेख की बताई विधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाउद्यान विभाग नारनौल द्वारा आज गांव माण्डोला, जिला नारनौल मे आईएचडी स्कीम के तहत नींबू वर्गीय बागों की देखरेख बागों में टपका सिंचाई मलचिंग सिट के महत्व पर खेत दिवस का आयोजन किया गया। खेत दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डा. दीपक धतरवाल, उपनिदेशक भिवानी पधारे उनके साथ उपनिदेशक इंडो इजरायल फल उत्कृष्टता केन्द्र मांगेयाना (सिरसा) डाॅ. पवन वर्मा भी पधारे।

इस अवसर पर उपनिदेशक इंडो इजराइल फल उत्कृष्टता केन्द्र मांगेयाना (सिरसा) डाॅ. पवन वर्मा ने नींबू वर्गीय बागों के देखरेख उनमें आने वाली कीड़े बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही इन पौधों की कांट-छांट किस समय किस तरीके से करनी चाहिए वो भी किसानों को प्रैक्टिकल करके मौके पर दिखाया। साथ ही किस समय कौन सा खाद पौधों के लिए उपयोगी है इस बारे में किसानों को जानकारी दी गई। जिला उद्यान अधिकारी, नारनौल ने सब्जियों में टपका सिंचाई मलचिंग सिट के उपयोग उसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। जिससे किसान को अपने उत्पादन का अच्छा रेट मिलता है साथ ही किसान को टपका सिंचाई विधि से रसायनिक खाद दवाई का प्रयोग भी कम होता है। जिससे किसान के खर्चों में कमी आती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को टपका सिंचाई प्रणाली बागों सब्जियों में अपनानी चाहिए साथ ही विभाग इस विधि को अपनाने पर 60 प्रतिशत 70 प्रतिशत अनुदान भी देती है। इसके बाद जिला उद्यान अधिकारी ने मलचिंग सिट के फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि मलचिंग सिट पौधे के लिए छाते का काम करता है और पौधे को अनुचित वातावरण से बचाता है साथ ही पानी बचाने में भी सहायक है और भूमि के तापमान को भी फसल के अनुसार रखता है। मलंचिग सिट खतपतवार को रोकने में लाभदायक है जिससे किसान का निराई-गुड़ाई में होने वाले खर्चे की बचत होती है। साथ ही मलचिंग सिट से गुणवत्ता पैदावार में जबरदस्त बढ़ाेतरी देखी गई है। इस मौके पर उपनिदेशक भिवानी डाॅ. दीपक ने अन्य विभागीय स्कीमों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया और किसानों से आह्वान किया की विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी स्कीमों का किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने किसानों को बताया की प्लास्टिक टनल प्रयोग करके बागों सब्जियों को ज्यादा सर्दी पाले से बचाया जा सकता है साथ ही विभाग इस पर अनुदान भी देता है। विशय वस्तु विशेषज्ञ (टपका सिंचाई)