पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा बकाया वेतन

आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा बकाया वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा बकाया वेतन

नारनौल | बालवाड़ीकार्यकर्ताओं एवं हेल्परों की बैठक शुक्रवार को सीआईटीयू कार्यालय, नारनौल में हुई। बैठक में कार्य दिवस के दौरान कार्यकर्ताओं हेल्परों के समक्ष रही समस्याओं पर मंथन कर सरकार प्रशासन से उनके निवारण की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मीबाई ने कहा कि बालवाड़ी सेंटरों में बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी दरी आदि का भारी टोटा है। टाट-पट्टी दरी के अभाव में छोटे-छोटे बच्चों को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। इससे बच्चों के बीमार पड़ने का अंदेशा बना हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेल्परों को 4-5 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, न्यू टेंशन में 2 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से खर्चा दिया जाता है। तमाम समस्याओं के चलते बालवाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में भारी परेशानी का रही है। सरकार प्रशासन बालवाड़ी कार्यकर्ताओं की इन समस्याओं का जल्द समाधान करे, अन्यथा कर्मचारी यूनियनों का सहयोग लेकर अधिकारियों के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।