- Hindi News
- अब जेल में कैदियों को सिखाया खिलौने बनाना
अब जेल में कैदियों को सिखाया खिलौने बनाना
बंदियोंके पुर्नवास कार्यक्रम के तहत पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान से जिला जेल नारनौल में महिला बंदियों के लिये ब्यूटीशियन हेयर ड्रेसिंग सॉफ्ट टॉय मेकिंग की ट्रेनिंग का उद्घाटन जेल अधीक्षक डा.संजय सिंह द्वारा किया गया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटीशियन हेयर ड्रेसिंग एवं सॉफ्ट टॉय मेकिंग बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। उन्होंने बताया कि बंदियों के पुर्नवास के कार्यक्रम पहले भी चलते रहे है और आगे भी जारी रहेंगे।
प्रशिक्षण में 19 महिला बंदियों ने भाग लेने के लिये अपनी इच्छा प्रकट की। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हरफूलसिंह उनके अन्य स्टाफ सदस्य कुलदीपसिंह, मिस स्नेहलता शर्मा मिस पूनम यादव के साथ-साथ धर्मवीरसिंह उप-अधीक्षक जेल भी उपस्थित थे।
कैदियों को स्वरोजगार प्रशिक्षण के बारे में बताते जेल अधीक्षक डॉ संजय सिंह।