- Hindi News
- कमानिया में तीसरी बेटी जन्म पर कुआं पूजन
कमानिया में तीसरी बेटी जन्म पर कुआं पूजन
नारनौल | गांवकमानिया निवासी धर्मवीर प्रजापत ने तीसरी बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर नवजात कन्या के दादा सतपाल ने कहा कि उसके घर में 22 नवंबर को तीसरी पोती हुई है। इससे उसका परिवार खुश है। उन्होंने कहा कि कन्या लक्ष्मी का रूप होता है। इसलिए कन्या जन्म पर भी प्रत्येक परिवार को खुश होना चाहिए। इस मौके पर कन्या के पिता धर्मवीर प्रजापत माता निर्मला ने कहा कि उनकी यह तीसरी लड़की है, लेकिन वे जरा भी निराश नहीं हैं। वे लड़कियों का पालन-पोषण लड़कों से भी अच्छी तरह करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य लोग भी कन्याओं के प्रति अपनी पुरानी सोच में बदलाव लाएं तथा कन्याओं का स्वागत करें, ताकि भ्रूण हत्या जैसे घिनौने कार्य पर रोक लग सके।
नारनौल. गांवकमानिया में कुआं पूजन करने जाती कन्या की माता।