- Hindi News
- गांव मांदी के निकट वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
गांव मांदी के निकट वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
नारनौल-जयपुरस्टेट हाइवे पर गांव मांदी के निकट शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में रामअवतार के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भूंगारका निवासी रामअवतार उसका मित्र रविंद्र वासी मांदी गुरुवार रात्रि पंजाब से आए थे। देर रात्रि का समय होने के कारण रामअवतार अपने गांव जाने की बजाय रविंद्र के घर मांदी में रूक गया था। सुबह 7 बजे रामअवतार रविंद्र दोनों शौच के लिए खेतों में गए थे। इस दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मांदी के निकट सड़क पार करते समय रामअवतार को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में रविंद्र बाल-बाल बच गया, लेकिन सामने मौत देख कर वह बेहोश हो गया। दुर्घटना में रामअवतार के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी तथा रविंद्र को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कागजी कार्रवाई कर शव का नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।