पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई मतदाता सूची बनने का काम आरंभ

नई मतदाता सूची बनने का काम आरंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतनिर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 1 जनवरी 2015 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 दिसंबर से आरंभ हो चुका है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि जिस पात्र व्यक्ति अथवा महिला जिसकी आयु 01.01.2015 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाती है तथा वे पुरूष अथवा महिला जो पहले किसी कारण से अपने वोट से वंचित रह गए है वे अपने नजदीक मतदान केन्द्र पर बीएलओ से फार्म नं. 6 लेकर के तथा फार्म नं. 6 को भरकर आवश्यक दस्तावेज लगाकर बीएलओ के पास जमा करवाएं। कोई भी पात्र पुरुष अथवा महिला अपने वोट के अधिकार से वंचित ना रहने पाये। सभी पात्र पुरुष तथा महिला की पहली जिम्मेदारी की और ध्यान दिला रहा हूं। आशा है कि आपने स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा कर इस कर्तव्य का निर्वहन कर लिया होगा। ऐसा नहीं कर पाए है तो आपसे अनुरोध है कि आप अपना नाम फार्म नं. 6 भर कर मतदाता सूची में पंजीकृत करवाए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिये फार्म नं. 6 भरकर रिहायशी आयु फोटो साथ लगाकर आप इस प्रपत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते है।