नारनौल। हवा का रुख पछवा से बदलकर पूर्वा हो गया है। इस कारण तापमान में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिगी था जो शनिवार को 5.5 पर गया। तापमान चढ़ने के साथ सुबह ही धूप खिल गई थी। जो दिन चढ़ने के साथ साथ तेजी पकड़ती गई। इसके कारण दिन में ठंडक का अहसास कम हुआ। शुक्रवार को पछवा होने के कारण दिन में भी ठंडक बनी हुई थी। कपहाड़ों में दो तीन दिन के दौरान जबरदस्त
बर्फबारी हुई है। इस कारण ठंडक बनी रही। जबकि शनिवार को हवा का रुख पूर्वा होते ही दिन गर्म हो गया।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को आंशिक बादलवाई रहेगी। कृषि मौसम सेवा प्रभारी डॉ. एमएल खीचड़ का कहना है कि रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादलवाई रहेगी। प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। बादलवाई की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।