नारनौल| श्रीकृष्ण खेल क्लब, गोद के तत्वावधान में 14-15 फरवरी को बाबा ठाडेसर आश्रम के खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। इसमें
कबड्डी (नेशनल), वालीबाॅल, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर 200 मीटर की दौड़, बुजुर्गों की दौड़, महिलाओं की 100 मीटर 200 मीटर की दौड़ गोला फेंक प्रतियोगिता होगी।
वालीबाल कबड्डी की विजेता टीम को 11-11 हजार उपविजेता टीम को 9100-9100 रुपए की राशि का इनाम दिया जाएगा।