नारनौल। नारनौल से चंड़ीगढ़ जाने वाली बस को वाया बवाना-सेहलंग करने पर शनिवार को गांव बवाना के ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बस के गांव में पहुंचने पर बस चालक, परिचालक महेंद्रगढ़ अड्डा इंचार्ज रामसिंह यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए। ग्रामीणों ने विधि विधान से बस की पूजा की तत्पश्चात अड्डा इंचार्ज रामसिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर बस को चंड़ीगढ़ के लिए रवाना किया।
गत 3 फरवरी को गांव बवाना में बाबा हनुमान जी के मंदिर पर आयोजित मेले के दौरान मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपा था, जिसमें नारनौल से चंड़ीगढ़ के लिए चलने वाली बस को वाया बवाना-सेहलंग करने तथा स्कूल को अपग्रेड करने की मांग की थी।
स्कूल को भी अपग्रेड करने की मांग : ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री से गांव के स्कूल को इसी सत्र से अपग्रेड कर 12वीं तक करने की मांग की है। इस अवसर पर कप्तान नित्यानंद यादव, सतबीर यादव, रामचन्द्र शर्मा, जिले सिंह बाघोत, रामनिवास शर्मा, नित्यानंद जांगिड़, रमेशचंद शर्मा, श्रीराम यादव, ओमप्रकाश साहब, लक्खीराम
सोनी, ओमप्रकाश सेठ, शुक्रमपाल, ओपी शर्मा, गजानंद यादव, संजय, भवानी शर्मा, धर्मपाल जोशी आिद मौजूद रहे।