पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में अब भी नहीं मिली जाम से निजात

शहर में अब भी नहीं मिली जाम से निजात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुर्व्यहार का लगाया आरोप
नारनौल। शहर के मुख्य मार्गों से प्रशासन द्वारा रेहड़ी हटाने के बावजूद भी रोज-रोज लगने वाले जाम से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने सड़क से रेहडिय़ां हटाकर सराहनीय कार्य किया है, लेकिन अब टैक्सी चालकों द्वारा अपने वाहन सड़क पर बेतरतीबी से खड़े कर घंटों गायब रहने से दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने पिछले दिनों शहर में पहली बार जोरशोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर रेहड़ी वालों को सड़कों से खदेड़ कर उन्हें पुरानी कचहरी में जगह उपलब्ध करवाई है। सड़कों से रेहडिय़ां हटाने से लोगों को जाम की स्थिति से राहत जरूर मिली है, लेकिन रेहड़ी वालों के दोबारा सड़कों पर आने तथा मुख्य सड़क मार्ग पर टैक्सी संचालकों के बेतरतीबी से अपने वाहनों को खड़ा कर गायब हो जाने से दोबारा दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पैदल राहगीरों को मजबूरन सड़कों के बीचों-बीच आवागमन करना पड़ रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है।

इनस्थानों पर गंभीर समस्या: शहरके समाजसेवी बलबीर सिंह, अमर सिंह, अरुण कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामौतार लालचंद ने कहा कि प्रशासन ने पिछले दिनों शहर में रेहड़ी वालों से सड़कों से हटने के बाद अब बस स्टैंड, महावीर चौक, हीरो-होंडा चौक, सिंघाणा रोड पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में टैक्सी चालकों ने सड़कों पर अपना कब्जा कर लिया है। इससे इन क्षेत्रों में दोबारा दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इसलिए प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान की तर्ज पर सड़कों पर बेतरतीबी से खड़े होने वाहनों को भी मुख्य मार्गों से खदेड़ कर वाहन चालकों राहगीरों को राहत प्रदान करे।

गाड़ियों को भी सड़क से हटाएं : उन्होंने कहा कि पहले जहां रेहड़ी लगती थी, वहां अब गाडिय़ां खड़ी होती हैं। ऐसे में जाम जैसी स्थिति तो अभी भी बनी रहती है। इसलिए प्रशासन इन गाड़ियाें को सड़क से हटवाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोमवार तक उन्हें जगह उपलब्ध नहीं करवाई तो वे बच्चों समेत धरना देने को मजबूर होंगे। बैठक में कृष्ण कुमार, राजेश, महीपाल, राजेंद्र, रामौतार, जोगेंद्र, कामरेड सतीश, जितेंद्र, दलसिंह, रमेश कुमार, हंसराज, विजय, रणजीत, राधेश्याम, सोनू, विक्रम, मंगल, प्रताप बबलू समेत अनेक रेहड़ी वाले उपस्थित थे।

वाहन पार्किंग के लिए भी कदम उठाए प्रशासन : लोगों का कहना है कि शहर में कहीं भी वाहन पार्किंग होने के कारण दुकानदारों जरूरी कार्यों से शहर आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ रहे हैं।
सड़क पर वाहन खड़े होने से दिन भर जाम जैसी स्थिति बना रहती है। इससे एक ओर जहां लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वाहन चोरी की घटनाओं को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए प्रशासन शहर में वाहन पार्किंग के लिए जल्द से जल्द स्थान चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए तथा शुल्क सहित पार्किंग की व्यवस्था करे।
शहर में शुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था होने से अनेक बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा तथा वाहन भी सुरक्षित रहेंगे। इतना ही नहीं, लोगों को जाम की स्थिति से निजात भी मिलेगी।