- Hindi News
- क्रास कंट्री दौड़ में 165 विद्यार्थियों ने दिखाया दम
क्रास कंट्री दौड़ में 165 विद्यार्थियों ने दिखाया दम
नारनौल|संस्कार भारतीपब्लिक स्कूल, कोरियावास में शनिवार क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई। इसमें 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नितिन और सुनील ने प्रथम, कमल ने द्वितीय और नितिन-रामशरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संजय, अजीत, पंकज, नीरज, आलोक, राहुल, प्रवीन, राजवीर, ओमवीर, रवि, आलोक, संदेश, राहुल, और सुमित को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य निर्मल गैब्रियल, चेयरमैन डीएन यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।