पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवदंपति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नवदंपति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|लोकसंस्कृति संरक्षणप्रकोष्ठ के तत्वाधान में शनिवार दयानगर कालोनी में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णा आर्य ने नवविवाहित दम्पति मीनू तथा विवेक ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वाहनों के धुआं, रसायनों के अत्यधिक प्रयोग, पोलिथीन तथा डिस्पोजेबल सामान के इधर-उधर पड़े रहने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इन सभी वजहों से ही आए दिन चक्रवाती तूफान तथा बेमौसमी बारिश हो रही है। इस अवसर पर मास्टर सन्तलाल, लालीदेवी, संतोष यादव, नीतू, विवेक मीनू उपस्थित रहे।