बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
सनराईजसीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलूनी में चल रहा लड़कियों का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में विभिन्न स्कूलों की 150 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे। तीन दिवसीय शिविर में कराटे कोच अनिल कृष्ण ने छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कोच कृष्ण कुमार ने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों में मानवता नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती है। स्थिति यह है कि यदि कोई व्यक्ति सरेआम गलत काम कर रहा है तो उसे ही कोई रोकता है और ही टोकता है। ऐसी परिस्थितियों में महिला हो या पुरुष उसे अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होती है। इसलिए विशेष कर छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति को तनिक भी डरना नहीं, बल्कि पूरे आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए। थोड़ी सी हिम्मत के साथ काम लेने पर गलत काम करने वाले व्यक्ति के हौंसले अपने आप परस्त हो जाते हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य रविबाला ने निशुल्क आत्मरक्षा शिविर के आयोजन के लिए कोच कृष्ण कुमार अनिल कुमार का धन्यवाद किया।
नारनौल. सनराईजस्कूल में आत्म रक्षा के गुर सिखती छात्राएं।