नारनौल| गांव माजराखुर्द निवासी प्रेम देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र सौंप कर उसके साथ न्याय करने की गुहार लगाई है। प्रेम देवी ने एसपी को सौंपे अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि 15 जुलाई 2013 को खेत पर घास (हरा पशु चारा) काटते समय अश्लील हरकतें की गई थी तथा इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उस समय उसने (पीडि़ता) परिजनों को साथ लेकर थाने में रपट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में जुटी है। पीडि़ता ने कहा कि वह पुलिस थानों के चक्कर लगा-लगा कर थक चुकी है। यदि अब भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।