पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू संदिग्ध का जबरन छुट्टी का आरोप

स्वाइन फ्लू संदिग्ध का जबरन छुट्टी का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़से इलाज कराने सामान्य अस्पताल, नारनौल में आए मरीज सुरेश कुमार को उपचार लेने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर सुरेश कुमार को अपने एक परिचित व्यक्ति से अप्रोच लगवा कर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद रोगी ने डॉक्टरों पर रात भर दाखिल रखने के बाद सोमवार दोपहर जबरदस्ती डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है।

बुखार,खांसी-जुकाम के साथ श्वास लेने में दिक्कत : महेंद्रगढ़के लाला वाला कुआं चौक निवासी मरीज सुरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से श्वांस लेने में परेशानी, बुखार एवं खांसी-जुकाम आदि बीमारी से पीड़ित है। दो दिनों तक महेंद्रगढ़ में बुखार खांसी-जुकाम का उपचार लेने के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिला। रविवार सुबह उसे बुखार, खांसी-जुकाम के साथ-साथ श्वांस लेने में भी परेशानी होने लगी।

निजीडॉक्टर ने लक्षण बता दी थी इलाज की सलाह

श्वांसलेने में ज्यादा दिक्कत हुई तो उसे महेंद्रगढ़ में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। उस चिकित्सक ने उसे यह सब स्वाइन फ्लू के लक्षण बताते हुए उसे सामान्य अस्पताल, नारनौल में जांच करवाने की सलाह दी। इस पर उसकी प|ी रविवार को सुबह 10 बजे उसे लेकर नारनौल के सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से यह सब लक्षण बताते हुए स्वाइन फ्लू की जांच करने का आग्रह किया, लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसकी स्वाइन फ्लू की जांच करने से मना कर दिया। शाम 4 बजे तक अस्पताल में पड़े रहने के बावजूद उसे दाखिल नहीं किया गया। इस पर उसने अपने एक परिचित व्यक्ति से फोन करवाया। इस पर चिकित्सक ने उसे शाम 5 बजे अस्पताल में बने आई सोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच की। रात भर दाखिल रखने के बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे उसे स्वाइन फ्लू बीमारी होने की बात कह कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

स्वाइन फ्लू संबंधित जांच की, नहीं मिले लक्षण

^सामान्यअस्पताल, नारनौल में महेंद्रगढ़ से आए मरीज सुरेश कुमार की स्वाइन फ्लू से संबंधित जांच करवाई गई। जांच के दौरान सुरेश कुमार में स्वाइन फ्लू से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसलिए उसे बुखार खांसी-जुकाम की दवाई देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ.लव कुमार, इंचार्ज आई सोलेशन वार्ड सामान्य अस्पताल नारनौल।

नारनौल . स्वाइनफ्लू के लक्ष्ण दिखने पर अस्पताल में भर्ती मरीज