कर्मियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन
चतुर्थश्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान गुलजारीलाल के नेतृत्व में सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त से मुलाकात कर सरकार की पाॅलिसी-2003 के तहत सीनियरिटी लिस्ट में शामिल जिले के 436 स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित कराने का आग्रह किया।
उपायुक्त अतुल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को सहानुभूतिपूर्वक पूरी बात सुनने के बाद उन्हें शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर उनसे नियमित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंधी जानकारी उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
जिलेमें केवल 57 कर्मचारियों को किया पक्का: इसमौके पर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को बताया अगस्त 2014 में सरकार की पाॅलिसी-2003 के तहत प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्वीकृत पदों पर पार्ट टाइम कर्मचारियों को सीनियरिटी के तहत पक्का करने के लिए शिक्षा विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए थे। सरकार के निर्देशानुसार अगस्त 2014 में ही प्रदेश के सभी जिलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया, लेकिन जिला महेंद्रगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वीकृत 436 पदों में से केवल 57 कर्मचारियों को पक्का किया है। शेष कर्मचारियों को अभी तक पक्का करने के नाम पर झूठे आश्वासन ही मिले हैं।
379 कर्मचारी पक्का होने के लिए 6 महीनों से कर रहे हैं संघर्ष
चतुर्थश्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलजारीलाल ने बताया कि जिले के सीनियरिटी सूची में शामिल 379 अगस्त 2014 से रेगुलर होने के लिए शांतिपूर्वद धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी डीईओ बार-बार पार्ट टाइम कर्मचारियों की फाइलों में कमी बता कर उन्हें नियमित करने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में 6 महीने बीत जाने के बावजूद भी पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। नियमित होने के कारण पार्ट टाइम कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्ट टाइम कर्मचारी रेगुलर होने के लिए लघु सचिवालय पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने तक उनका धरना जारी रहेगा।
नारनौल. लघुसचिवालय में धरने पर बैठे पार्ट टाईम कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।