पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

शिविर में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| मनुजमालती हाई स्कूल, केशव नगर में सोमवार को आत्मरक्षा शिविर लगा कर लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। इस एक दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक दीपचंद चौधरी ने आत्मरक्षा के गुर बताए।

इस मौके पर दीपचंद ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आपाधापी के युग में किसी भी व्यक्ति के पास दूसरों के दुख-दर्द में पड़ने की फुर्सत नहीं है। इसलिए आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ रही है। ऐसे में विशेष कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। जब तक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर नहीं पता होंगे, तब तक वे विपरीत परिस्थितियों से निपटने में असक्षम हैं। इसलिए आज स्कूल में प्रशिक्षण शिविर लगा कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा समिति के उप प्रधान अवनीश गोयल ने स्कूल में प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए कोच दीपचंद को प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया।

नारनौल. मनुजमालती हाई स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं।