पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सीनियर्स को दी विदाई

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सीनियर्स को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणापब्लिक स्कूल मे विदाई समारोह एचपीएस एल्युमनि एसोसिएशन का आयोजन किया गया। इसमे 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियो ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस अवसर पर छात्र - छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी को उनकी खूबियों के हिसाब से टाइटल देते हुए उपहार भेंट किए। इस अवसर पर एचपीएस एल्युमनि एसोसिएशन में विद्यालय के कुछ पुराने छात्रों को शमिल कर उन्हे सम्मानित किया गया।

स्कूलके अनुभव को साझा किया

इनविद्यार्थियों ने स्कूल मे बिताए अपने समय के अनुभव बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की सभी उपस्थित छात्रों को कड़ी मेहनत लग्न से अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने को प्रेरित किया। प्रबन्ध समिति सदस्य हितेष वर्मा, रश्मि सचदेवा और स्कूल के प्राचार्य राम प्रकाश चेची, उप- प्राचार्य ब्रदर सहाय समस्त अध्यापकगण मौजुद थे। प्राचार्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में हर क्षेत्र में परिश्रम एवं लग्न से कार्य करने का संदेश देते हुए आगे बढ़ने की प्ररेणा दी।

नारनौल. एचपीएसस्कूल में आयोजित विदाई पार्टी में म्यूजिक पर थिरकती छात्राएं।