पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई

गो तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअनाथ गोशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक सोमवार को प्रधान आकाश यादव की अध्यक्षता में में हुई। बैठक में नए टीन शेड का निर्माण करवाने समेत गो हित में मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नए टीन शेड के निर्माण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नए शेड के लिए स्थान भी निश्चित कर दिया गया। बैठक में हथियारबंद गो तस्करों द्वारा गोशाला से गाय को उठा कर ले जाने की घटना की कड़ी निंदा कर चिंता जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान आकाश यादव ने कहा कि हिन्दू धर्म में गऊ को माता का दर्जा दिया गया है, लेकिन लंबे समय के हिन्दुस्तान में गायों की तस्करी हो रही है। गो तस्करों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि हथियारों के बल पर गोशालाओं से भी गायों को उठा कर ले जाने लगे हैं। पिछले सप्ताह श्री अनाथ गोशाला में हथियारों के बल पर हुई गाय को उठाने की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो गहन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में लगातार हावी हो रही गो तस्करी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए।

ठीकरीपहरे का प्रबंध किया जाएगा : रात्रिके समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा रात्रि के समय शहर से होकर निकलने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि गायों को गो तस्करों से बचाने के लिए गोशाला के सदस्यों द्वारा ठीकरी पहरा भी लगाने का प्रबंध किया जाएगा। बैठक में उपप्रधान हरिराम, रघुबीर भोलेनाथ, सुनील यादव, सूबेदार रामौतार तथा पं. जगदीश प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।