- Hindi News
- सीएम दरबार में अरदास लगाएंगे रेहड़ी वाले
सीएम दरबार में अरदास लगाएंगे रेहड़ी वाले
शहरके राजमार्गों से रेहडी हटाने के बाद अब उन्हें दूसरे स्थान पर बसाने का मसला पेचीदा बनता जा रहा है। जिला प्रशासन पुरानी कचहरी के अलावा कहीं ओर रेहडी मार्केट बनाने को तैयार नहीं, जबकि रेहडी वाले इसकी जगह बस स्टेंड के नजदीक ऐसी जगह चाहते हैं, जहां उन्हें ग्राहक बहुतायत में मिल सकें।
दूसरी ओर प्रशासन राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम में जुटा हुआ है, ऐसे में उसे यह सुझाव पसंद नहीं रहा। मामले का हल निकलते देख अब रेहडी यूनियन सीएम दरबार में गुहार लगाएगी। भाजपा नेता कैलाशचंद शर्मा ने सूरजकुंड मेले के दौरान मामला रखने का आश्वासन दिया है। इससे पहले एक श्रद्वांजलि कार्यक्रम में भाग लेने आए सीएम मनोहरलाल के सामने योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने रेहडी संचालकों का मुद्दा उठाया। उसके बाद से लेकर अब तक बीच का कोई फार्मूला नहीं निकल पाया है। सोमवार चितवन वाटिका में एक बार फिर रेहडी वालों की मिटिंग हुई। इसमें सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान अजीत सैनी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। हमने दूसरे ठिकाने भी ढूंढकर अधिकारियों को बता दिए। फिर भी कोई समाधान नहीं निकला। अजीत सैनी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एक-दो दिन में प्रशासन उनके हक में फैसला जरूर करेगा। अगर फिर भी उनकी सुनवाई हुई तो वे अपने हक की लडाई के लिए धरने जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे।