बीएसएनल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
नारनौल|गांव गोलवामें दूर संचार सेवा पिछले कई दिनों से लड़ खड़ाई हुई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गांव गोलवा निवासी सुनील कुमार, शिब दयाल आदि ने बताया कि गांव में उन्होंने बीएसएनएल का पीसीओ खोल रखा है। बीएसएनएल की लचर संचार सेवा के चलते उनका पीसीओ आरंभ से ही कभी खराब तो कभी ठीक रहता है। पिछले तीन महीने से तो बंद ही पड़ा है। इससे उनको तो आर्थिक नुकसान हो ही रहा है गांव के अन्य उपभोक्ताओं को संचार सेवा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इसको ठीक करने के लिए कई बार एक्सचेंज को लिखित मौखिक तौर पर कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।