पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चामुंडा मंदिर से 25 को निकलेगी कलश यात्रा

चामुंडा मंदिर से 25 को निकलेगी कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|टाइगर क्लबद्वारा पुरानी कचहरी मैदान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। क्लब के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा पूर्व 25 सितंबर गुरूवार को सुबह 8:30 बजे प्राचीन मां चामुंडा मन्दिर में 2151 कलश लेकर महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल होंगी। इसमें बैंड ढोल-नगाडा पार्टी भी होगी सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा पुरानी कचहरी मैदान में दुर्गा स्थल पर पहुंचेगी। यहां रात 8 बजे शेरांवाली का जागरण होगा।