- Hindi News
- परीक्षाओं के बीच शिक्षा विभाग का खेल शेड्यूल
परीक्षाओं के बीच शिक्षा विभाग का खेल शेड्यूल
छात्रोंके भविष्य और कौशल की परवाह किए बिना शिक्षा विभाग उन पर योजनाएं थोपने पर लगा हुआ है। विभाग की ओर से जिला खंड शिक्षा अधिकारियों को 26 सितंबर से खेल कराने के निर्देश दिए गए है। इसी बीच 12वीं की परीक्षाएं भी हैं। जिस कारण खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थी असमंजस में हैं कि वो खेलों में भाग लें या फिर परीक्षा की तैयारी करें।
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें आदेश दिए गए हैं कि जिलास्तर पर 26 सितंबर से 20 प्रकार के टीम एकल गेम्स शुरु कराए जाने हैं। जो 28 सितंबर तक होंगे। इसके बाद 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खंड स्तर पर खेल कराए जाने हैं। इसमें 10वीं 12 वीं के छात्रों के ऐज ग्रुप के मुकाबले हैं। 12 वीं की परीक्षाएं 4 अक्टूबर तक चलेंगी, 10 वीं का अंतिम पेपर 24 सितंबर को है। 26 सितंबर को 12वीं का केमेस्ट्री हिस्ट्री का पेपर है, 27 को अकाउंटेंसी, 29 को फिजिकल एजुकेशन बायोलॉजी, 30 सितंबर को ऑटो, एक अक्टूबर को कंप्यूटर साइंस म्यूजिक तथा 4 अक्टूबर को साइकॉलोजी फिलोसफी की परीक्षा है।
पहले जिला फिर ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं
खेलशेड्यूल में पहले सीधे जिला स्तर पर गेम्स रखें गए है और बाद में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। राज्यस्तरीय मुकाबलों का शेड्यूल भी तय नहीं किया गया है। इससे खिलाड़ी असमंजस में हैं। शेड्यूल के अनुसार 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के अगले दिन से सीधे जिला स्तर पर मुकाबले खेलने होंगे।
सीधेजिला स्तरीय स्पर्धा 26 से : डायरेक्टजिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें अंडर-14 ब्वॉयज/गर्ल्स से विभिन्न गेम्स होगे। जैसे ऑर्चरी, बॉक्सिंग,बेसबाल, बास्केट बॉल, क्रिकेट, फुटबाल, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, नेटबॉल, रिले शूटिंग बॉल, स्वीमिंग, स्केटिंग, सॉफ्ट बॉल, स्काई आर्ट, ताई-कवाडों, थाई नॉ डू, रेस्लिंग, योगा।
खंडस्तरीय प्रतियोगिता 30 से : खंडस्तरीय खेलों का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। एथलेटिक्स-अंडर-14 ब्वॉयज/गर्ल्स, सर्कल कबड्डी-अंडर-17 ब्वॉयज, हैंडबॉल-अंडर-14 17 ब्वॉयज/गर्ल्स, कबड्डी-अंडर-14 ब्वॉयज/गर्ल्स, खो-खो-अंडर-17 ब्वॉयज/गर्ल्स, वालीबॉल-अंडर-17 ब्वॉयज/गर्ल्स
24 सितंबर को फिजिकल एजुकेशन भाषाई विषयों की परीक्षाएं है और ठीक एक दिन बा