पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारीच राक्षस का राम ने किया वध

मारीच राक्षस का राम ने किया वध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामकृष्ण मंडल के तत्वावधान में कल्लूमल की बगीची में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को सुबह मारीच नामक राक्षस के वध तो शाम को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का शानदार मंचन किया गया।

इस अवसर पर सुबह मारीच नामक राक्षस का वध कर जानकी (सीता) की खोज में वन में निकल पड़ते हैं। इस दौरान श्रीरामचंद्र का हनुमान से मिलन, सुग्रीव से मित्रता, सीता की खोज में हनुमान के समुद्र पार लंका में जाने, लंका में सीता के होने तथा लंका के लिए प्रस्थान करने का शानदार मंचन किया गया।

शामश्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन

शामके समय भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप धारण माखन चोरी, पुतना का वध गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठा कर प्रजा की रक्षा करने का शानदार मंचन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने गोवर्धन पर्वत की सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पंडित गगन शास्त्री, नवीन शास्त्री, हेमंत शास्त्री, सियाराम बंसल, हरिराम बंसल, ओमप्रकाश बंसल, नरसिंह बंसल, बाबूलाल नगर पार्षद सचिन बंसल समेत अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

नारनौल. मोहल्लाखड़खड़ी में श्रीमदभागवत कथा वाचते पंडित नरेन्द्र मिश्र।