उखड़े रोड का मलबा बीच सड़क डाला, रोष
धोबीजोहड़ के निकट एक ठेकेदार द्वारा शहर में उखाड़े गए रोड का मलबा सड़क पर डाल कर मार्ग को अवरुद्ध कर देने से लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार से तुरंत मलबा उठा कर रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
धोबीजोहड़ के पास मार्ग बंद
धोबीजोहड़ क्षेत्र निवासी लोकेश कुमार, रमेश, अशोक, प्रशांत, राजेश कुमार, अनिल कुमार सतीश कुमार ने बताया कि ठेकेदार रामचंद्र अशोक यादव शहर में सड़कों का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस दौरान सड़कों को जेसीबी के उखाड़ कर उनका मलबा उठा कर धोबी जोहड़ के निकट से मांदी कडिय़ां वाले हनुमान मंदिर की तरफ जा रहे सड़क मार्ग पर डाला जा रहा है। इससे सड़क मार्ग बंद हो गया है।
प्रदर्शनकी चेतावनी
मोहल्लेवासीठेकेदार को सड़क पर मलबा डालने से बार-बार मचा कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों में ठेकेदार के प्रति भारी रोष है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने जल्द यहां से मलबा नहीं उठाया तो लोगों प्रदर्शन करेंगे।
नारनौल. धोबीजोहड़ के पास रोड पर टूटे हुए रोडों के मलबे से हुआ रोड छोटा।