- Hindi News
- भूषण खुर्द में दूध प्रतियोगिता, 13 भैंसों का चयन
भूषण खुर्द में दूध प्रतियोगिता, 13 भैंसों का चयन
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के तत्वावधान में पशु औषधालय, भूषण खुर्द में चल रही तीन दिवसीय मुर्रा नस्ल भैसों की दूध प्रतियोगिता शनिवार शाम संपन्न हो गई। 18 से 20 सितंबर तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में कुल 13 भैंसों का चयन किया गया।
इसमें गांव शोभापुर निवासी पशुपालक अनिल कुमार की भैंस ने सर्वाधिक 19.686 किलो ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया। गांव भूषण खुर्द के पशुपालक योगेश कुमार की भैंस ने 18.920 किलोग्राम दूध देकर दूसरा तथा भूषण खुर्द निवासी सुनील की भैंस ने 18.850 किलोग्राम दूध देकर तृतीय स्थान हासिल किया। पशुपालन विभाग के एसडीओ डा.रामअवतार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रही भैंसों के मालिकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विजेता रही भंैसों के बीमा की 75 प्रतिशत राशि भी पशुपालन विभाग जमा करवाएगा तथा इन भैंसों के कटड़ों को भी एक वर्ष बाद विभाग अच्छे दामों पर खरीदेगा। इस अवसर पर डा. भूपेंद्र सिंह यादव, डा. राजपाल, डा. पुनीत यादव वीएलडीए किशनलाल समेत अनेक पशुपालक उपस्थित थे।