- Hindi News
- भाजपा सरकार के पास सौ दिन उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं : राव नरेन्द्र
भाजपा सरकार के पास सौ दिन उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं : राव नरेन्द्र
नारनौल| हरियाणाकी भाजपा सरकार अपने 100 दिन की सरकारी उपलब्धियों में अपनी तेजी से गिरती साख अलोकप्रियता ही गिनवा सकती है। ये विचार हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिहं ने अपने पार्टी के सहयोगियों आमजनों के समक्ष रखे। उन्होंने कहा सरकारे बड़े-2 वादों व्याखानों से नहीं चलती। सरकार चलाने का अर्थ लोगों की सेवा करना प्रजा को विकास के अवसर देना, राज्य का आर्थिक विकास करते हुए लोगो के सुख-दु:ख का ध्यान रखना होता है। बहुत ही दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सरकार किसी भी वर्ग का भला नही कर सकती है। सरकार के शुरुआती फैसलों से ही हरियाणा का किसान, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, मजदूर, यूवा, महिलाएं सभी दु:खी है तथा अपनी गलती का अहसास कर रहे हैं। जो बड़ी उम्मीदों के लिये ‘कमल‘ का बटन दबाया था। हरियाणा के फैसलों का असर दिल्ली राज्य के चुनाव पर दिखाई पड़ा है इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि चाहे कोई जीते पर भाजपा का हारना निश्चित है। लोगों को नरेन्द्र मोदी का बुखार उतर गया है। झूठे वादों की कलई खुल गई है।
राव नरेन्द्र सिंह