- Hindi News
- सूखाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने आई केंद्र की टीम
सूखाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने आई केंद्र की टीम
नांगलचौधरी|शुक्रवार कीशाम हुई बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान हो गया। पीडि़त किसान आड़ी पड़ी फसल को काटने में जुटे हैं। बिक्रम सिंह,राजेंद्र कुमार,महेंद्र सिंह, हवासिंह, विजय कुमार,सुरेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि करीब 5= प्रतिशत किसान फसल कटाई कर चुके। बीती शाम बारिश होने के कारण उनकी फसल पानी में डूब गई। जिससे बाजरा (अनाज) बदरंग होने के अलावा स्वादहीन हो गया। बारिश के साथ जोरदार आंधी चलने से खड़ी फसल आड़ी पड़ी गई। उन्होंने बताया कि भीगने के बाद अनाज के पौष्टिक तत्व खत्म हो जाएंगे। बिक्री के दौरान उन्हें कम कीमत मिलेगी। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
गांव खुड़ाना में किसानों से खरीफ की फसलों में हुए नुकसान की जानकारी लेती केन्द्र से आई टीम।
भास्कर न्यूज|नारनौल
जिलेमें कम बरसात के कारण खरीफ सीजन की फसल को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार की पांच सदस्य टीम ने शनिवार दोपहर बाद गांव मांदी, धोलेडा तथा महेंद्रगढ़ उपमंडल के गांव गुलावला, पाली, धोली खुडाना का दौरा किया।
टीम में वसुधा मिश्रा, आईएएस, एमडी, एनसीडीसी, विजय कुमार बाटला, मिनिस्ट्री आफ ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटेशन, रविभूषण, मनोजित डे, डायरेक्टर पार्लियामेंट आईटी एंड आरटीआई तथा रामराज मीणा शामिल थे। इस अवसर वसुधा मिश्रा ने कहा कि बरसात होने के कारण जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वहां निरीक्षण किया गया है तथा अंकित किया गया है कि सूखे के कारण कितनी प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का मुआयना करने के बाद गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डा.बलवंत, डा.हरिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।