लंबी लाइन से छुटकारा, घर बैठे ही भुगतान
^ई-बिलिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में यह सिस्टम काफी कारगर साबित हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर लागू करने की दिशा में प्लान उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है।
सुरेन्द्रकौशिक, कनिष्ठअभियंता दहबिविनि नारनौल।
नॉजेल|ऐसे भरें ऑनलाइन बिजली के बिल
ऑनलाइनबिलिंग प्रकिया के लिए डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीएचबीवीएन डॉट कॉम (अंग्रेजी में स्पेश नहीं होगा) पर जाएं। जिसके बाद दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट सामने जायेगी। इसमें बिलिंग का लिंक होगा। जिस पर क्लिक करें। इसके बाद अपने बिल का अकाउंट नंबर देकर ओके करना है। जिसके बाद ट्रांजेक्शन का ऑप्शन पूछा जायेगा। जिसमें ई-बैंकिंग या अकाउंट नंबर देना होगा। इसके बाद बिल की राशि लिखनी होगी। जिसके बाद आपके अकाउंट से बिल की राशि का ट्रांसफर हो जायेगा। इससे पहले सॉफ्टवेयर मोबाइल नंबर भी मांगेगा। ट्रांजेक्शन के बाद आपके नंबर पर मैसेज जाएगा।
भास्कर न्यूज|गोदबलाहा
दक्षिणीहरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शुरु की गई ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान प्रकिया जिले के जागरूक उपभोक्ताओं को काफी भा रही है।
पहले महीने में ही इस प्रकिया से क्षेत्र के काफी जागरूक उपभोक्ता जुड़ चुके है। जागरूक उपभोक्ताओं ने इस प्रक्रिया से जुड़ते हुए बिजली बिल काउंटर की लंबी लाइन से बचते हुए घर बैठे बिल का भुगतान किया। इस परिणाम के बाद स्टाफ की कमी से परेशान बिजली अधिकारी भी खुश है। निगम की मासिक बिल की आमदनी में भी इजाफा हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रक्रिया से लोगों के समय का भी बचाव हो रहा है। तो निगम को फायदा हो रहा है। उपभोक्ताओं की अकसर निगम के अधिकारियों से बिजली के बिल संबंधी शिकायतें बनी रहती थी। वहीं निगम के अधिकारी भी बिजली के बिल अदायगी की शिकायतों से परेशान थे। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं के पास बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए समय का काफी अभाव रहता था। निगम के उच्च अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए जो रास्ता निकाला है। वो अब काफी कारगर साबित हो रहा है।
उपभोक्तानिगम दोनों को फायदा : निगमके अधिकारिक कि मानें तो ऑनलाइन प्रक्रिया को लोग खूब अपना रहे है। क्योंकि घर पर बैठे ही कुछ समय में ही बिजली बिल का भुगतान हो जाता है। इसके लिए अलग से कुछ चार्ज भी नहीं लगता है। अब इस हाईटेक सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के उप