- Hindi News
- परीक्षा केंद्रों के बाहर से आवारा किस्म के युवा कर रहे अभद्र अश्लील हरकतें
परीक्षा केंद्रों के बाहर से आवारा किस्म के युवा कर रहे अभद्र अश्लील हरकतें
महेंद्रगढ़. सैनीहाई स्कूल में जान जोखिम में डालकर नकल डालते युवक।
^पुलिस पीसीआर परीक्षा केंद्रों पर नियमित गश्त कर रही हैं। उपलब्धता के अनुसार हम स्कूलों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा रहे हैं। अगर फिर भी कहीं कोई आवश्यकता है तो हमें लिखित में दें, ड्यूटी लगा देंगे। बिजेंद्रसिंह, पुलिसउपाधीक्षक, महेंद्रगढ़।
नकल के नौ केस बने
शनिवारसुबह के सत्र में दसवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें बोर्ड के उड़नदस्तों ने 9 परीक्षाओं को नकल करते पकड़ा। उड़नदस्ता अधीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि बोर्ड फ्लाइंग ने शनिवार को 9 केस बनाए। इनमें दो केस महेंद्रगढ़़ ब्लॉक में तथा सात नारनौल ब्लॉक में पकड़े गए। महेंद्रगढ के धनौंदा सेहलंग में एक एक केस तथा नारनौल के निवाजनगर में 3 तथा जैलाफ में 4 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है।
आम हैं इस प्रकार की शिकायतें
बोर्डके प्रश्नपत्र उड़नदस्ता अधीक्षक नरेंद्र यादव का कहना है कि केंद्रों के बाहर के माहौल के बारे में वे विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेज चुके हैं। बोर्ड की ओर से पुलिस प्रशासन को डीओ लेटर लिखे जा चुके हैं, लेकिन आवश्यक पर्याप्त पुलिस सहायता नहीं मिल रही है। इससे माहौल सुधरने की बजाए दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। शरारती तत्वों की हरकतों से छात्राएं महिला स्टाफ परेशान हैं। वे जहां भी निरीक्षण के लिए जा रहे हैं, इस प्रकार की शिकायतें आम हैं।
छात्राओं का परीक्षा देना हुआ दुश्वार
भास्कर न्यूज | महेंद्रगढ़
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के बाहर का माहौल सुधरने की बजाए दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। केंद्रों के बाहर नकल कराने वालों की भीड़ में आवारा मनचले युवकों का भी जमावड़ा रहता है। इनकी हरकतों के चलते केंद्रों में छात्राओं को परीक्षा देना तथा महिला कर्मचारियों को ड्यूटी देना दुश्वार हो गया है।
नकल की पर्चियों के बहाने कोई अपना प्यार भरा संदेश फेंक रहा है तो कोई मोबाइल नंबर दे रहा है। छात्राएं पर्ची खोलकर देखती हैं तो उनका माथा ठनक जाता है। बार-बार परेशान करने के कारण उनकी एकाग्रता भी भंग हो रही है।
उनके दुस्साहस की हद तो तब देखने को मिलती है जब वे ड्यूटी पर तैनात महिला टीचरों तक के प्रति अभद्र कमेंट्स करते हैं। साथ तैनात पुरुष टीचर ज