पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतिव्रता महिला की गृहस्थी जीवन में रहती है सदा सुखी : साईंराम

पतिव्रता महिला की गृहस्थी जीवन में रहती है सदा सुखी : साईंराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल. मोहल्ला पुरानी सराय में शिव मंदिर में भागवत कथा सुनती महिलाएं।

भास्कर न्यूज | नारनौल

शहरके मोहल्ला पुरानी सराय स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा प्रेम यज्ञ में शनिवार को तीसरे दिन कथा वाचक साईंराम महाराज ने सती के बारे में बताया।

उन्होंने प्रवचन करते हुए बताया कि महिला का पतिवृत्त ही सबसे बड़ा धर्म है। पतिव्रता महिला की गृहस्थी जीवन में सदा खुशी रह सकती है। इसलिए महिलाएं पतिवृत्त धर्म निभा कर अपने गृहस्थ जीवन को सशक्त एवं मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर मुख्य यजमान चितरूराम, साधूराम तारावती ने ज्योत प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। कथा में उमराव सैनी, घनश्याम दास, पवन सोनी, दीपक सोनी, पवन सोनी, अविनाश, भगत सिंह, दयावती, पतासी, धन्नी देवी, सुमन देवी, रेणु अग्रवाल, मन्नी देवी ललिता देवी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।