पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाकार विभाग के कमियों को जान का खतरा

योजनाकार विभाग के कमियों को जान का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय बदलने की नहीं कोई योजना : जिलाटाउन प्लानर कार्यालय को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कंडम घोषित करने के बावजूद विभागीय उच्चाधिकारी कार्यालय को बदलने बारे कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे उच्चाधिकारियों की घोर लापरवाही उजागर होती है। इस प्रकार विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्यालय में कार्यरत 10 अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ यहां काम करवाने आने वाले लोग मौत के साए में अपना कार्य करने को मजबूर हैं। ऐसे में यदि किसी कर्मचारी या काम करवाने आने वाले लोगों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर उच्चाधिकारी जिम्मेवार होंगे। जिला टाउन प्लानर कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि भवन की कंडम स्थिति बारे उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत करवाया गया है। उच्चाधिकारियों ने भवन की स्थिति बारे पीडब्ल्यूडी विभाग से जांच भी करवा ली है। उम्मीद है शीघ्र ही उन्हें कार्यालय के लिए नया भवन मिल जाएगा।

जिला नगर योजना कार्यालय का भवन जर्जर हालत में।

भास्कर न्यूज|नारनौल

जिलेका एकमात्र टाउन प्लानर कार्यालय लंबे समय से किराए के जर्जर भवन में चल रहा है। स्थिति यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस भवन को कंडम घोषित किया जा चुका है। जो कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। कर्मचारियों द्वारा पत्र लिख कर उच्चाधिकारियों को इस भवन की स्थिति बारे अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक जिला कार्यालय को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों के पास कोई योजना नहीं है। ऐसे में इस कार्यालय में कार्यरत 10 कर्मचारी अधिकारियों के साथ-साथ यहां काम से आने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

किराए के भवन में चल रहा है ऑफिस

गौरतलब है कि जिले का एकमात्र टाउन प्लानर कार्यालय महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क के तीन-चार फुट नीचे किराए के पुराने भवन में चल रहा है। इस भवन की लंबे समय से मरम्मत होने के कारण मुख्य सड़क के साथ लगती चारदीवारी जगह-जगह से टूटी पड़ी है। ऐसे में सड़क पर दौड़ते समय कोई भी वाहन असंतुलित होकर इस कार्यालय में घुस कर नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, इस भवन की छत में पानी रिसने के कारण उसका पलस्तर भी भरभरा कर गिरने लगा है। कुछ माह पूर्व भी हेड क्लर्क वाले कमरे की छत का पलस्तर का एक बड़ा हिस्सा आकर नीचे गिरा, लेकिन उस समय हेड क्लर्क करने के दूसरे हिस्से में बैठे होने तथा अन्य कोई कर्मच