- Hindi News
- नगराधीश से मिले छात्र डीटीओ को लिखा पत्र
नगराधीश से मिले छात्र डीटीओ को लिखा पत्र
नारनौल-नांगल काठा रूट पर बस चलाने की मांग
भास्करन्यूज|नारनौल
नारनौल-नांगलकाठा रूट पर बस सुविधा मिलने से परेशान छात्रों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर नगराधीश से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। इस मौके पर छात्रों ने उपायुक्त के नाम एक शिकायत पत्र उनकी अनुपस्थिति में सीटीएम को सौंप कर नारनौल-नांगल काठा रूट पर नियमित रूप से बसें चलाने की पुरजोर मांग की।नगराधीश महेश कुमार ने छात्रों की समस्या पर कार्रवाई करते हुए शिकायत पत्र डीटीओ को प्रेषित कर इस मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए।
रूटपर रोडवेज बंद, समिति की भी मात्र एक बस : छात्रसंदीप, ललित, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, राकेश, प्रवीण, रविंद्र, आकाश, कुलदीप, सतीश शर्मा, संदीप, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, राजबीर, कर्मवीर सिंह सत्यवीर ने नगराधीश को सौंपे अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि कुछ साल पहले नारनौल-नांगल काठा रूट पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें चलती थी। बाद में रोडवेज विभाग ने परमिट जारी कर इस रूट पर सहकारी समिति की 2 बस चलाई थी। दो-तीन साल तक तो सहकारी समिति की बसें नियमित चलती थी, लेकिन बाद में एक बस बंद हो गई।
खटोटी कलां तक पैदल आते हैं विद्यार्थी
छात्रोंने बताया कि शादी-विवाह के सीजन में तो सोसायटी की यह बस एक-एक सप्ताह तक गायब हो जाती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर पैदल चल कर खटोटी कलां गांव में आकर वाहन पकड़ कर शिक्षण संस्थानों में पहुंचना पड़ता है। इससे छात्र-छात्राएं समय पर अपने शिक्षण संस्थानों में नहीं पहुंच पाते हैं। इससे केवल छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं की इस परेशानी को देखते हुए सोसायटी की बस को नियमित किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओ ग्रामीणों को यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।
रूटपर पड़ते हैं पांच गांव
छात्रोंने बताया कि नारनौल-नांगल काठा रूट पर खटोटी कलां, जाखणी, खोडमा, बापडोली नांगल काठा पांच गांव पड़ते हैं। इन 5 गांवों से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए नारनौल आते हैं।