पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं बाबा की निकाली शोभा यात्रा

साईं बाबा की निकाली शोभा यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीशिव साईं समिति, नारनौल की ओर से गुरुवार को शहर के मुख्य बाजारों में साईं बाबा की पालकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान नन्हें-मुन्नें बच्चे हाथों में ध्वज लेकर पालकी के आगे-आगे चल रहे थे तो अनेक भक्त डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे।

भव्य ढंग से सजाई गई साईं बाबा की पालकी की शोभा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर भक्तों ने पालकी को जगह-जगह रोक कर पूजन कर अपनी श्रद्धा के अनुसार दान कर रहे थे तो पालकी के साथ चल रहे पंडित जी भक्तों को तिलक लगा कर उनका सम्मान कर रहे थे।

शोभा यात्रा मोहल्ला संघीवाड़ा स्थिति शिव मंदिर से शुरू होकर पुल बाजार, पुरानी कचेहरी, गर्ल्स आईटीआई, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, महावीर चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने हाथों में ध्वज लेकर शोभा यात्रा की अगुवाई की। अगुवाई कर रहे बच्चों के पीछे धार्मिक धुन बजाते हुए डीजे तथा साईं बाबा का रूप धारण कर दो कलाकार चल रहे थे। इसके बाद भक्तों की अपनी मस्ती में नृत्य करती हुई अलग-अलग टोलियां चल रही थी। समिति के सदस्य श्रीराम शर्मा ने बताया कि इसी श्रृंखला में 18 सितंबर की रात्रि को मंदिर साईं बाबा के जागरण एवं 19 सितंबर को अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

नारनौल. बाबासाईं की झांकी निकालते श्रद्धालु।