पीजीआई के गेट पर छोड़ आए मरीज
पीजीआई के गेट पर छोड़ आए मरीज
नारनौल| जिलास्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के कारण उपचार के लिए रोहतक रेफर किए गए लावारिश मरीज को बिना इलाज करवाए वापस लौटना पड़ा। इससे अपने खर्चे से पिछले कई दिनों से लावारिश मरीज को उपचार दिलवा रहे समाजसेवी सुरेश सैन ने सीएमओ से शिकायत कर रोष जताया है। 13 सितंबर को पुलिस एक लावारिश मरीज को उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल लेकर आयी थी। मरीज के दोनों पैरों में कीड़े पड़े हुए थे।